Monday 28 Mar 2022, 03:09 pm
Source : Uni India - Post By : shri ram Mon, Mar 28, 2022, 02:33
लॉस एंजेलिस (Los Angeles) के डॉल्बी थिएटर में 94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरमेनी के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया, देखते ही देखते ये मामला इतना गरमा गया कि स्मिथ ने स्टेज पर जाकर ही क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया (social media) पर कुछ लोग विल स्मिथ विल को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ क्रिस रॉक को सपोर्ट कर रहे हैं।वहीं अब इस पूरे मामले पर अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर एवं रियलिटी शो बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके ने विल स्मिथ को सही बताया है। केआरके (KRK) ने ट्वीट कर लिखा-'मेरा मानना है विल स्मिथ ने एकदम सही किया है। किसी की वाइफ की बीमारी का मजाक बनाने का हक किसी को भी नहीं है।'
क्या है मामला -
94 वें ऑस्कर अवार्ड सेरमनी के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी ज़ेडा पिंकेट के गंजेपन पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विल को गुस्सा आ गया। जेंडा को एलोपेसिया बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से सिर में जगह-जगह से बाल बिल्कुल गायब हो जाते हैं। क्रिस ने ऑस्कर के मंच पर कहा कि फिल्म 'जी.आई, जेन 2' में उन्हें गंजेपन की वजह से ही कास्ट किया गया है। यह बात विल को बेहद खराब लगी। जिसके बाद विल स्टेज पर गए और क्रिस को थप्पड़ मारकर वापस अपनी सीट पर लौटआए। क्रिस को गालियां देते हुए वह बोले- मेरी पत्नी का नाम कभी भी अपनी जुबान पर दोबारा मत लाना। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
#महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
ताजा खबरे
थप्पड़ कांड पर विल स्मिथ के समर्थन में उतरे केआरके बोले - एकदम सही किया
Mon, Mar 28, 2022, 02:33
'घर-घर राशन योजना' से लाभान्वित होंगे पंजाब के गरीब
Mon, Mar 28, 2022, 02:29
मुंबईकरों की सुरक्षा के लिए पांच नए मिनी फायर स्टेशन
Mon, Mar 28, 2022, 02:18
कनाडा ने दुकानों से रूसी उत्पाद हटाये
Mon, Mar 28, 2022, 01:54
18 लाख के याबा टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार
Mon, Mar 28, 2022, 01:52
राजपाल बालियान होंगे रालोद विधानमंडल दल के नेता
Mon, Mar 28, 2022, 01:49
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का निर्देश, तालिबान लड़कियों के स्कूल खोले
Mon, Mar 28, 2022, 01:46
ऑस्कर के स्टेज पर हुआ बवाल, हर कोई रह गया दंग
Mon, Mar 28, 2022,

0 Comments