योगीराज: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से केवल एक महिला मंत्री, मंत्रालय में पुरुषों के साथ महिलाओं के भी प्रतिनिधित्व में


योगीराज: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से केवल एक महिला मंत्री, मंत्रालय में पुरुषों के साथ महिलाओं के भी प्रतिनिधित्व में की कटौती
न कानपुर Published by: srg Updated Sun, 27 Mar 2022 11:04 pm IST
सार
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 सीटों में भाजपा ने 12 महिलाओं को टिकट दिया था। इसमें 11 ने जीत हासिल की है। एक मात्र औरैया की बिधूना सीट पर महिला प्रत्याशी को हार मिली है।
प्रतिभा शुक्ला
प्रतिभा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से महिला मंत्रियों के प्रतिनिधित्व में भी कटौती की गई है। इस बार मात्र एक महिला विधायक प्रतिभा शुक्ला को राज्यमंत्री बनाया गया है। पिछली बार तीन महिलाओं के पास मंत्री पद था।

वैसे पूरे प्रदेश के हिसाब से सरकार में महिलाओं का प्रतिशत पहले की तरह ही रखा गया है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले पुरुष मंत्रियों की भी संख्या कम हुई है। पिछली बार 10 विधायक मंत्री बनाए गए थे, इस बार छह को ही मंत्री पद मिला है।

 
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से जिन महिला विधायकों को इस बार मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी, उसमें पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, फतेहपुर खागा की तीन बार की विधायक कृष्णा पासवान, अपना दल एस के कोटे से घाटमपुर से विधायक बनीं सरोज कुरील, पूर्व मंत्री व कन्नौज के छिबरामऊ से दोबारा विधायक चुनी गईं अर्चना पांडेय का नाम शामिल था।
विज्ञापन
इस बार रनियां क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक बनीं प्रतिभा शुक्ला को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। पिछली सरकार में कल्याणपुर सीट से विधायक नीलिमा कटियार, कन्नौज की अर्चना पांडेय, घाटमपुर की विधायक रहीं कमलरानी वरुण मंत्री थीं।

12 में 11 महिलाओं ने जीती विधायकी
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 सीटों में भाजपा ने 12 महिलाओं को टिकट दिया था। इसमें 11 ने जीत हासिल की है। एक मात्र औरैया की बिधूना सीट पर महिला प्रत्याशी को हार मिली है।
   
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
Kanpur
कोई जातिगत समीकरण में फंसा तो किसी का प्रदर्शन खराब, मंत्रिमंडल में इन्हें नहीं मिला दोबारा मौका, आईं तरह-तरह की अटकलें
27 March 2022
Kanpur
योगीराज 2.0: देहात की धाक, कानपुर शहर साफ, लगातार आठवीं बार विधायक बने सतीश महाना को भी नहीं मिला मौका, इनकी भी हुई छुट्टी
27 March 2022
विज्ञापन
Kanpur
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का जगह-जगह स्वागत, बोले - तीन मंत्रियों के रूप में देहात को मिली बड़ी उपलब्धि
27 March 2022
Kanpur
विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन का शव रखकर हंगामा, कैबिनेट मंत्री के समझाने पर माने परिजन
27 March 2022
विज्ञापन
Kanpur
पावर ट्रांसफार्मर व दो फीडर की मशीनें जलीं, 80 गांवों में गुल बिजली
27 March 2022
Lucknow
भाजपा को बंपर सीटें जिताने का रिटर्न गिफ्ट: बरेली मंडल से 6 और आगरा मंडल से बनाए गए 5 मंत्री
26 March 2022
Kanpur
योगीराज 2.0: राकेश सचान को कैबिनेट में मिली जगह, कानपुर देहात के विकास को मिलेगी रफ्तार
26 March 2022
Lucknow
योगी 2.0 का मंत्रिमंडल: लगभग 15 दिन मंथन... कई बड़े चेहरे हुए बाहर, संघ और भाजपा के साथ '24' को देखकर लिया गया निर्णय
26 March 2022
विज्ञापन
Kanpur
कानपुर: दक्षिण शहर को मिला अपना फायर स्टेशन, अग्निशमन अधिकारी समेत 18 पुलिस कर्मियों ने संभाली कमान
26 March 2022
Kanpur
सहूलियत: पुणे की तर्ज पर कानपुर सेंट्रल पर होगी डिस्पेंसरी, मिलेंगी ये सुविधाएं
26 March 2022
Kanpur
का

Post a Comment

0 Comments