कानपुर में सात दिन की होली और क्यों खास है गंगा मेला, पढ़िए- इसके पीछे क्या है इतिहास
होली सात दिन तक रंग खेलना और गंगा मेला हमेशा के लिए कानपुर का त्योहार बन गया। इस तरह की होली मनाने के पीछे स्वतंत्रता का इतिहास जुड़ा है जिनके पन्नों से हम उनको भूल नहीं सकते हैं जिन्होंने ये परंपरा शुरू की थी।
newimg/13032022/13_03_2022-ganga_mela_kanpur_22540420.jpg
कानपुर में खास होता है होली का त्योहार।
कानपुर, अनुराग मिश्र। ऐसी ऐतिहासिक होली हुई थी क्रांतिकारियों की धरती कानपुर में कि छलनी हो गया अंग्रेजों का अहंकार। इसके बाद हमेशा के लिए गंगा मेला बन गया कानपुर का त्योहार। पढ़िए ये खास आलेख...।
दुनिया में बहुत सी क्रांतियां हुईं, लेकिन रंग खेलकर बगावत की परंपरा डाली कानपुर ने। इसमें ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आक्रोश और विरोध तो था ही, लेकिन भारतीयता के प्रति अगाध स्नेह और सौहार्द भी था। उसी बगावत की याद में आज भी यहां होली के सात दिन बाद गंगा मेला के दिन हटिया मोहल्ले से रंगों का ठेला निकलता है और रंगों से सराबोर संकरी गलियों में अपनत्व के फूल बरसते हैं। शाम को सरसैया घाट किनारे शहर के सबसे बड़े होली मिलन समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब मुस्कुराती है।
यह भी पढ़ें
Holi 2022: निकलिए अपनों के पास और संचित कीजिए बेरंग जिंदगी में ढेर सारे रंग...
पहले हटिया ही कानपुर का हृदय होता था। यहां बड़े स्तर पर लोहा, कपड़ा और गल्ले का कारोबार होता था। व्यापारियों के यहां स्वाधीनता के दीवाने और क्रांतिकारी डेरा जमाते, आंदोलन की रणनीति बनाते और उन्हें अंजाम देकर अंग्रेजों को नाकों चने चबवाते थे। हटिया के गुलाबचंद सेठ हर साल होली पर विशाल आयोजन करते थे। वर्ष 1942 में होली के दिन अंग्रेज अधिकारी आए और आयोजन बंद करने को कहा। गुलाबचंद सेठ ने इससे साफ इन्कार किया तो गुस्साए अंग्रेज अधिकारियों ने गुलाबचंद को गिरफ्तार कर लिया। इसका विरोध करने पर जागेश्वर त्रिवेदी, पं. मुंशीराम शर्मा सोम, रघुबर दयाल, बालकृष्ण शर्मा नवीन, श्यामलाल गुप्त पार्षद, बुद्धूलाल मेहरोत्रा और हामिद खां को भी गिरफ्तार कर जिला कारागार, सरसैया घाट में बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें
सदियों पुरानी है टेसू के फूल से रंग बनाकर होली खेलने की परंपरा, यहां जानें- घर पर कैसे बनाएं रंग
इन गिरफ्तारियों से जनआक्रोश भड़क उठा। शहर के लोगों ने एक अलबेला आंदोलन छेड़ दिया, इसमें स्वतंत्रता सेनानी भी जुड़ गए। हिंदू-मुस्लिम सभी मिलकर हटिया ही नहीं, शहर के अलग-अलग हिस्सों में बस होली ही खेल रहे थे, लेकिन विरोध का यह तरीका अंग्रेजों को डराने का बड़ा हथियार बना। घबराए अंग्रेज अफसरों ने गिरफ्तारी के आठवें दिन ही लोगों को छोड़ दिया। यह रिहाई अनुराधा नक्षत्र के दिन हुई। फिर क्या था, होली के बाद अनुराधा नक्षत्र का दिन कानपुर के लिए त्योहार का दिन हो गया।
यह भी पढ़ें
Holi Special: एक गांव ऐसा जहां बिच्छुओं से खेलते हैं होली, बड़े हों या बच्चे एक दूसरे पर फेंकते हैं बिच्छू
रिहाई के बाद छूटे लोगों के लिए जेल के बाहर बड़ी संख्या में जनता पहुंची और वहीं एकत्र होकर खुशी मनाई। हटिया आकर यहां से रंग भरा ठेला निकाला गया और जमकर रंग खेला गया। शाम को गंगा किनारे सरसैया घाट पर मेला लगा और फिर यह परंपरा चल पड़ी। तबसे कानपुर में होली का समापन अनुराधा नक्षत्र की तिथि अनुसार लगभग सात दिन बाद गंगा मेला के साथ होता है।
कानपुर हटिया होली महोत्सव समिति के संरक्षक मूलचंद्र सेठ, संयोजक ज्ञानेंद्र विश्नोई और विनय सिंह बताते हैैं कि गंगा मेला में परंपरानळ्सार हटिया स्थित रज्जनबाबू पार्क में सुबह ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान होता है। क्रांतिकारियों को नमन करने के बाद रंग का ठेला निकलता है। साथ में ट्रैक्टर पर रंग भरे ड्रमों के साथ ऊंट, घोड़े आदि भी चलते हैैं। बिरहाना रोड, जनरलगंज, चौक, मूलगंज, मेस्टन रोड, कमला टावर आदि से यह ठेला गुजरता है। जहां रास्ते में पुष्प वर्षा होती है और लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैैं।
खास आपके लिए
कानपुर में सात दिन की होली और क्यों खास है गंगा मेला, पढ़िए- इसके पीछे क्या है इतिहास
अपनी पुरानी कार के लकी नंबर पर चला सकेंगे नई कार, नए नियमों में वाहन मालिकों को खास सुविधा
Tags
# kanpur-city-jagran-special# news# state# Holi 2022# Holi date 2022# Holi timing 2022# seven days holi# kanpur Ganga Mela# kanpur Holi celebration# ganga mela story# kanpur holi tradition# kanpur ganga mela# UP Top# HPJagranSpecial# HPCommonManIssues# UP News# News# National News# Uttar Pradesh news
0 Comments